भाजपा नेता कश्मीर में 2018 के पंचायत चुनाव के बाद से ही छुप रहे हैं. इन नेताओं को आतंकियों से धमकियां मिल रही है. अनुच्छेद-370 हटने के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है.
अखिलेश ने कहा कि सरकार एजेंसियों के जरिए डर बनाने का काम कर रही हैं. एजेंसियों का इस्तेमाल बीजेपी सरकार से सीखना चाहिए. अब सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स के जरिए लोकतंत्र चलाया जा रहा है.
बसपा प्रमुख ने कहा कि डा. अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से अनुच्छेद 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली का रविवार को निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. पक्ष विपक्ष के तमाम बड़े नेतओं सहित लोग मौजूद रहे.
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली पिछले कई वर्षों से किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे. उन्होंने 2018 में किडनी ट्रांप्लांट भी करवाया था. इसके बाद से वे कई दूसरी गंभीर बीमारियों से घिर गए थे.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर जाने को तैयार है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस दल से न आने की गुजारिश की है.
समाज में जनमत बनाने वाली हस्तियों से मिलने का काम पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को और देशभर में 400 छोटी बड़ी रैलियां करने की कमान जलसंसाधन मंत्री शेखावत को मिली है.
जोखिम खत्म नहीं हुआ है. इसका रूप बदल गया है—यह नॉन-परफॉर्मिंग लोन की वजह से बैलेंस शीट पर दबाव से हटकर तेजी से बढ़ते डिजिटल सिस्टम को संभालने की ऑपरेशनल चुनौतियों में बदल गया है.
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान...