उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में विपक्ष ने सभी सीटों पर सत्ताधारी भाजपा को कड़ी चुनौती दी है. हालांकि राज्य की 11 सीटों में भाजपा को 8 और सपा को तीन मिली हैं. कांग्रेस और बसपा खाली हाथ रहे.
शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अगली सरकार शिवसेना और भाजपा की होगी. चुनाव पूर्व निर्धारित '50-50' के फॉर्मूले पर काम होगा.
अपनी चुनावी रथयात्रा के दौरान मेवात में मनोहरलाल खट्टर ने कहा था कि कुछ पार्टियों ने मुसलमानों को भाजपा के खिलाफ भड़काया है, लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के दौरान एक भी मुसलमान का बाल बांका नहीं हुआ.
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 38 पर भाजपा आगे चल रही है जबकि 27 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है. जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है.