येदियुरप्पा का कहना है कि उनकी सरकार कोविड-19 के खिलाफ जंग जारी रखेगी, कर्नाटक की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगी, युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी और स्थिरता सुनिश्चित करेगी.
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस बीच कहा, 'कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र सभी विधायकों को विधानसभा सत्र के लिए बुलाना मुश्किल होगा. क्या आप विधानसभा सत्र बुलाने पर 21 दिन का नोटिस देने पर विचार कर सकते हैं?'
अभियान के तहत कांग्रेस ने शुक्रवार से लोगों से हस्ताक्षर कराने शुरू कर दिए हैं. पार्टी का कहना है कि यह यूपी के मुसलमानों को बताने का प्रयास भी है कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है.
योगी आदित्यनाथ ने साधुसंतो से बातचीत के दौरान कहा की तीन तारीख को जहां अयोध्या के सभी मंदिरों में अखंड रामायण के आयोजन किया जाएगा वहीं 4-5 अगस्त को दीपोस्तव मनाया जाएगा.
वीएचपी 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच स्थापना दिवस मनाएगी. संगठन द्वारा इस दौरान लोगों को गो रक्षा व गो संवर्धन, मंदिरों की रक्षा, राम जन्मभूमि आंदोलन सहित अन्य कामों के बारें में भी लोगों को बताएगी.