उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की सभी मांगों को केंद्र को तुरंत स्वीकार करना चाहिए और एमएसपी की गारंटी के लिए विधेयक लाना चाहिए.
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार देर रात कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से एक पत्र भेजा गया है, जिसमें उक्त अधिकारियों को 'मुक्त करने के प्रति अनिच्छा' से अवगत कराया गया है.
गत जनवरी से ही अपने मंत्रिमंडल विस्तार की कोशिश में लगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को अब 30 दिसंबर को पंचायत चुनावों के बाद ही यह कवायद पूरी करने को कहा गया है.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के जन्मदिन के मौके पर राज्य सरकार ने अभी तक तीन योजनाओं का ऐलान किया है. इनमें से दो उन विभागों की ओर से प्रस्तावित हैं जो एनसीपी मंत्रियों के आधीन हैं.
बीटीपी ने कहा है कि वह राज्य की अशोक गहलोत सरकार से अपने रिश्ते खत्म करेगी. बीटीपी के प्रदेशाध्यक्ष वेलाराम घोघरा के अनुसार इन दोनों पार्टियों की 'मिलीभगत' से वह डूंगरपुर में अपना जिला प्रमुख और तीन पंचायत समितियों में प्रधान नहीं बना पाई जबकि बहुमत उसके पास था.
विपक्ष कह रहा है कि नीतीश अपनी सहयोगी भाजपा से डरे हुए हैं, लेकिन जदयू का कहना है कि हर हफ्ते कैबिनेट बैठकें करना जरूरी तो नहीं है और कैबिनेट विस्तार उचित विचार-विमर्श के बाद होगा.
नक्सलवाद के खिलाफ जंग के कई योद्धाओं का कोई जिक्र नहीं किया जाता लेकिन गृह मंत्रालय के ‘समाधान’ कार्यक्रम को इन्हीं योद्धाओं के प्रयासों के कारण कामयाबी मिली.