राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ‘टीएमसी रिपोर्ट कार्ड-विकास के दस वर्ष’ जारी होने के मौके पर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार द्वारा पिछले दशक में शुरू की गई योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों का फायदा हुआ है.
भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने बताया कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार-पिटाई की.
मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, कि उन्होंने कुछ ऐसे प्रावधान जोड़े हैं, जो अन्य बीजेपी-शासित राज्यों द्वारा पारित क़ानूनों में नहीं हैं. कांग्रेस का कहना है कि क़ानून किसी होड़ में नहीं बनाया जाना चाहिए.
कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में कृषि मंत्री रहे पवार के पत्र विवाद का स्रोत बन गए हैं, क्योंकि रांकपा अध्यक्ष पर निशाना साधने के लिए भाजपा उनका इस्तेमाल कर रही.
अखिलेश को आज कन्नौज में 'किसान यात्रा' में शामिल होना था, मगर उससे पहले ही पुलिस ने उनके घर और पार्टी दफ्तर के आसपास का इलाका अवरोधक लगाकर सील कर दिया.
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा है कि सरकार अखिलेश के किसान यात्रा में शामिल होने मात्र से भयभीत हो गई है.
नक्सलवाद के खिलाफ जंग के कई योद्धाओं का कोई जिक्र नहीं किया जाता लेकिन गृह मंत्रालय के ‘समाधान’ कार्यक्रम को इन्हीं योद्धाओं के प्रयासों के कारण कामयाबी मिली.