scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशदिल्ली में सुबह मौसम सुहावना रहा, बारिश का अनुमान

दिल्ली में सुबह मौसम सुहावना रहा, बारिश का अनुमान

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की ठंड रही और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.9 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। आयानगर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

शहर में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 128 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 41 निगरानी केंद्र ‘मध्यम’ श्रेणी में थे, जबकि तीन केंद्र ‘संतोषजनक’ श्रेणी में थे।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0-50 एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51-100 ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 ‘‘मध्यम’’, 201-300 ‘‘खराब’’, 301-400 ‘‘अत्यंत खराब’’ और 401-500 ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments