पंजाब में पहली बार मैदान में उतरी आप 2017 के विधानसभा चुनावों में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. हालांकि, आप का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को छोड़कर राज्य में किसी अन्य नेता को तैयार करने में नाकाम रहा है.
कांग्रेस का आरोप है कि समाचार के शक्ल में छपे इस विज्ञापन के जरिये भाजपा ने ऊपरी असम की उन सभी सीटों पर अपनी जीत का दावा किया है जहां 27 मार्च को पहले चरण में मतदान हुआ था.
असम में भाजपा के उदय के साथ मुसलमानों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ी है और ऐसा खासकर सत्ताधारी पार्टी की तरफ से सीएए और एनआरसी को एक-दूसरे से जोड़े जाने के कारण भी हुआ है.
पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने मुक्तसर जिले में भाजपा के एक विधायक पर हाल में हुए हमले की रविवार को निंदा की और इस संबंध में कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से एक रिपोर्ट मांगी है.
कांग्रेस की पूर्व नेता लतिका सुभाष, वालयार बहनों की मां और आरएमपी के दिवंगत नेता टी पी चंद्रशेखरन की पत्नी के. के. रेमा तीन अलग-अलग कारणों से चुनाव लड़ रही है.
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृह मंत्री दुर्घटनावश बने तथा जयंत पाटिल और दिलीप वालसे-पाटिल जैसे वरिष्ठ राकांपा नेताओं के इनकार के बाद उन्हें यह पद मिला.
थरूर ने कहा कि केरल में हवा का रूख स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है और दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन वह ‘बड़ी जीत’ हासिल होने की उम्मीद करते हैं.
गृहमंत्री शाह ने कहा कि पहले चरण में बंगाल में 30 में से 26 सीटों से ज्यादा पर भाजपा जीत रही है, वहीं असम में 47 में से 37 सीटों से ज्यादा पर भाजपा जीतेगी, इसके साफ संकेत हमें मिले हैं.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.