तृणमूल नेता डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि मोदी अपने साथ पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर को लेकर गए जिनके पास भारत सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं है.
टी.टी.वी. दिनाकरण का कहना है कि उनकी पार्टी ही जयललिता की विरासत की असली हकदार है, और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री की सहयोगी रहीं शशिकला राजनीतिक से ‘संन्यास’ लेने के बावजूद उनकी मदद कर रही हैं.
नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के लिए रोड शो करने से पहले शाह ने कहा- भाजपा की विजय का अंतर इतना ज्यादा हो कि कोई नेता फिर कभी जनता को झूठे वादे कर बेवकूफ बनाने के बारे में न सोचे.
भंगाबेरा से रोडशो शुरू करने से पहले बनर्जी ने सोनाचुरा में जनसभा में कहा कि गांवों में मतदाताओं को 'भयभीत' करने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिये एमपी के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
इडुक्की से 2014 में माकपा के समर्थन से बतौर निर्दलीय लोकसभा चुनाव जीतने वाले जॉयस जॉर्ज ने सोमवार को यहां के इरत्तयार में चुनावी जनसभा में राहुल गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की.
पूर्व मुख्यमंत्री चांडी का कहना है कि 2018 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के स्वागत संबंधी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के बयान में विशेष परिस्थितियों पर विचार नहीं किया गया था, लेकिन 2016 में उनकी सरकार ने परंपरा का समर्थन किया था.
पूर्वी मिदनापुर के 16 विधानसभा क्षेत्रों में से एक नंदीग्राम की आबादी में 34 फीसदी मुस्लिम है. शेष निर्वाचन क्षेत्रों में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत से नीचे है.
गायक एवं भाजपा नेता कथित रूप से उस व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं जो उनसे बार-बार कह रहे हैं कि टीवी कैमरों के सामने आने और बाइट्स देने के बजाय क्षेत्र में गंभीर प्रचार शुरू करें.
बनर्जी ने नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नहीं जानती की बहन की मौत कैसे हुई. हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करते. भाजपा राजनीति कर रही.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.