राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सीएए असम पर आक्रमण है, ये सिर्फ एक कानून नहीं है ये आपके इतिहास, भाषा और भाईचारे पर आक्रमण है और इसलिए हम इसे रोक रहे हैं.
तमिलनाडु और केरल में उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए विचित्र और नए तरीके लेकर आए हैं - चाहे वह सब्जियां बेचना हो या, मछली तलना हो या फिर पराठे बनाना.
विद्या भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती और विहिप जैसे आरएसएस के विभिन्न सहयोगी संगठन दशकों से असम में जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं, और स्कूलों, चिकित्सा सहायता आदि के जरिये अपनी साख बढ़ा रहे हैं.
भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में विशेष रूप से एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया जिससे कई समस्याएं पैदा हुयीं.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.