बंगाल का दक्षिण 24 परगना ज़िला राजनीतिक हिंसा और मतदाताओं के भय में जीने के मामले में सबसे आगे है. लेकिन यहां टीएमसी का दबदबा है और बीजेपी की संभावनाएं कम हैं.
दिप्रिंट को दिए एक इंटरव्यू में अधिकारी ने कहा कि ममता ने बहुसंख्यकों की अनदेखी करते हुए बंगाल में हर स्तर पर केवल तुष्टिकरण की राजनीति को ही बढ़ावा दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत करने की अपील की.
अभिषेक बनर्जी ने उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट में एक रैली में कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने चाय बागानों के मजदूरों की दैनिक मजदूरी 67 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये किया है.
गांधी ने असम के कामरूप जिले में चायगांव निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि अगर वे सच जानना चाहते हैं तो उनकी बात सुने.
6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने ‘न्याय’ योजना के तहत गृहणियों को 2,000 रुपये की पेंशन देने और गरीबों को सालाना 72,000 रुपये देने का वादा किया है.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.