भाजपा ने दावा किया है कि ताजा घटना तो 'किसी बड़े घटना की झलक' मात्र है क्योंकि टीएमसी राज्य भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है. टीएमसी ने कहा कि वह ऐसा नहीं की स्थिति में नहीं क्योंकि यह गांव बीजेपी का गढ़ है.
प्रियंका गांधी ने कहा, '2014 में सरकार में आते ही स्वास्थ्य बजट में 20 प्रतिशत की कटौती करने वाली मोदी सरकार ने 2014 में 15 एम्स बनाने की घोषणा की थी. इनमें से एक भी एम्स आज सक्रिय अस्पताल के रूप में काम नहीं कर रहा है.'
मायावती ने गुरुवार को विधायक दल के नेता लालजी वर्मा और एक अन्य वरिष्ठ विधायक राम अचल राजभर को पार्टी से बर्खास्त कर दिया. बसपा के यूपी में अब केवल सात विधायक रह गए हैं.
सिख नेता बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों की नई सूची को लेकर नाराज़ हैं, जिसमें कोई सिख नाम नहीं है. उनका कहना है कि अगले साल होने वाले पंजाब चुनावों से पहले ये सही संदेश नहीं है.
टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से भी बुरा हाल भाजपा का विधानसभा चुनाव में होगा और इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने रणनीति तैयार कर ली है.
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा गया है कि केंद्र को राजनीतिक जीत और हार को लेकर बड़ा नजरिया अपनाना चाहिए क्योंकि इसके अभाव में देश की एकता को नुकसान पहुंच सकता है.
दक्षिण 24 परगना जिले के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद तृणमूल सांसद ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र की ओर से भेजे गए ‘कारण बताओ’ नोटिस का जिक्र करते हुए यह बयान दिया.
बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘यह दावा महज एक जुमला है. केंद्र इस तरह की चीजें कहता रहता है. बिहार (विधानसभा) चुनाव के समय उन्होंने चुनाव के बाद समूची आबादी का टीकाकरण करने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ.'
पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में जब भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के काम से घर से निकलता है तो उसे नहीं पता होता है कि वह रात को घर पहुंचेगा भी या नहीं.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.