लालू ने कहा कि देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. खेत-खलिहान, गैरबराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों व बेरोजगारों की हमारी साझी चिताएं और लड़ाई है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा, '2022 के चुनावों में गठबंधन के लिए हमारी पार्टी के दरवाजे सभी छोटे दलों के लिए खुले हैं.' उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, 'कई छोटी पार्टियां पहले से ही हमारे साथ हैं और भी कई हमारे साथ आएंगी.'
पूर्ववर्ती सरकारों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा, 'आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने दंगाग्रस्त उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है.'
पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. उन्नीस जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा अपने प्रचार और नफरत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर ‘ई-रावण’ की भूमिका में आ गई है और वह रावण की तरह ही भेष बदलकर सोशल मीडिया पर अफवाह और झूठ फैला रही है.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.