संभावना है कि कैबिनेट 2000 से 2017 के बीच दिल्ली में राजनीतिक दलों के लिए भूमि आवंटन की श्रेणी में बदलाव के प्रस्ताव को पास कर सकती है, जिसे संस्थागत से केंद्र सरकार- से- सरकार ट्रांसफर में बदलकर दरों को घटाया जा सकता है.
कोयला घोटाले मामले के संबंध में सीबीआई पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों, कोलकाता में चार और आसनसोल में एक पर तृणमूल नेता मलय घटक के परिसरों में तलाशी कर रही है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को नौकरशाही पर लगाम कसने में नाकाम रहने और पार्टी कैडर की अनदेखी करने के लिए अपने ही मंत्रियों और राज्य भाजपा सदस्यों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
शाह ने जूनियर एनटीआर से मुलाकात की, तो वहीं नड्डा पिछले महीने अभिनेता नितिन से मिले थे. भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि अभी ऐसी और बैठकें होने वाली हैं. हालांकि टीआरएस नेताओं ने 'ब्रह्मास्त्र' इवेंट के रद्द होने के पीछे ‘राजनीतिक बदले' की कार्रवाई से इनकार किया है.
कलप्पा ने 25 साल बाद मई में कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया था. वह कर्नाटक में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे और वह 6,497 टीवी डिबेट में शामिल होने का दावा करते हैं.
उन्होंने कहा कि गुजरात में 3,000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे - लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे. दूध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर की सब्सिडी देंगे - गैस सिलेंडर ₹500 में देंगे.
एक सुप्रीम AI काउंसिल होनी चाहिए जो सबसे ऊपर काम करे. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री को करनी चाहिए, जिनके पास असली अधिकार, पूरा प्रतिनिधित्व और काम करने का अधिकार हो.