जहां भाजपा नेता कह रहे हैं कि 'मोदी जी पार्टी का चेहरा हैं', वहीं कांग्रेस और आप ने उन पर पीएम के नाम का सहारा लेने का आरोप लगाया क्योंकि उनके पास स्थानीय स्तर पर दिखाने के लिए कोई काम नहीं है.
बी.एल. संतोष को लगता है कि आप भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी है तो भाजपा को इसी मुद्दे पर अधिक फोकस करना चाहिए. यह रणनीति अपनाने का एक और कारण गुजरात में केजरीवाल का मुकाबला करना भी है.
मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने एक इंटरव्यू में भाजपा की चुनावी संभावनाओं, मोरबी पुल ढहने की त्रासदी और आप की चुनौती पर चर्चा की.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुजरात हाई कोर्ट से मोरबी पुल ढहने की घटना से संबंधित जांच और अन्य पहलुओं की समय-समय पर निगरानी करने को कहा. इस घटना में 140 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'बीजेपी के 14 दिग्गज़ों ने अपने-अपने रोड शो में पिछले 15 साल का एक भी काम बताने की हिम्म्मत नहीं दिखाई. बीजेपी न पिछले 15 साल का काम गिना पाई, न अगले 5 साल क्या काम करेंगे, वो बता पाई.'
शर्मिला, जिन्होंने अपने भाई और आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी की सलाह के खिलाफ पिछले साल वाईएसआर तेलंगाना पार्टी लॉन्च की थी, का दावा है कि 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनावों में वह सत्तारूढ़ टीआरएस के प्रमुख प्रतिद्वंदी के रूप में उभरेगी.
दिप्रिंट के साथ बात करते हुए राजीव ने कहा कि केरल सरकार यूजीसी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए कुलपति की नियुक्तियों को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी, इसके लिए वे अन्य राज्यों से समर्थन जुटाने की कोशिश भी कर रहे हैं.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.