वाराणसी में काशी तमिल संगमम कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंध को पुनर्जीवित करना और दक्षिणी राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक की भाषाई राजनीति को कमजोर करना है.
थरूर ने तालचेरी के आर्कबिशप मार जोसेफ पम्पलानी से मुलाकात करने के बाद कन्नूर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मीडिया से यह जानकर दुख हुआ कि कुछ लोगों का कहना है कि वह एवं राघवन गुटबाजी की गतिविधियों में शामिल हैं.
इससे पहले पार्टी ने रविवार को इसी आरोप में सात बागियों को निलंबित किए था. गुजरात राज्य में 182 विधानसभा क्षेत्र हैं जिसके लिए 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा.
सूत्रों ने कहा, 'तिहाड़ जेल में जैन की कोठरी की सीसीटीवी फुटेज कारागार में उन्हें उचित भोजन नहीं दिए जाने के उनके दावों को नकारती है. वीडियो में दिख रहा है कि उन्हें फलों और सूखे मेवों समेत उनकी पसंद का भोजन दिया जा रहा है.'
जहां भाजपा नेता कह रहे हैं कि 'मोदी जी पार्टी का चेहरा हैं', वहीं कांग्रेस और आप ने उन पर पीएम के नाम का सहारा लेने का आरोप लगाया क्योंकि उनके पास स्थानीय स्तर पर दिखाने के लिए कोई काम नहीं है.
बी.एल. संतोष को लगता है कि आप भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी है तो भाजपा को इसी मुद्दे पर अधिक फोकस करना चाहिए. यह रणनीति अपनाने का एक और कारण गुजरात में केजरीवाल का मुकाबला करना भी है.
मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने एक इंटरव्यू में भाजपा की चुनावी संभावनाओं, मोरबी पुल ढहने की त्रासदी और आप की चुनौती पर चर्चा की.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुजरात हाई कोर्ट से मोरबी पुल ढहने की घटना से संबंधित जांच और अन्य पहलुओं की समय-समय पर निगरानी करने को कहा. इस घटना में 140 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.
बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान की इस हफ्ते नई दिल्ली की दो दिन की यात्रा, एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ, को ‘बड़ा कूटनीतिक ब्रेकथ्रू’ माना जा रहा है.
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बेंगलुरु स्थित सरकारी रक्षा कंपनी ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ (एचएएल) का बुधवार को दौरा...