मोदी ने कहा कि तमिलनाडु का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता है, जबकि सीएम स्टालिन ने प्रधानमंत्री से सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने और लंबित परियोजनाओं के लिए धन का आवंटन बढ़ाने का आग्रह किया.
कांग्रेस नेता का आरोप है कि उनकी सरकार भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार के दौरान तमाम भ्रष्टाचार हुए थे, जिनका चुनाव से पहले हमने मुद्दा बनाया था लेकिन हमारी सरकार उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
शिंदे और शिवसेना के अन्य नेता शनिवार को लखनऊ पहुंचे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिंदे का लखनऊ हवाईअड्डे पर धूमधाम से स्वागत किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सरयू नदी के तट पर 'आरती' करेंगे. वह राम मंदिर के चल रहे निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे.
अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले बीजेपी के तीनों वरिष्ठ नेता बैंगलोर, ढेंकनाल और विजाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन, बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि 'पार्टी सही समय पर फैसला करेगी'.
सीआर केसवन बीते 23 फरवरी को कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि पार्टी में उन मूल्यों के अवशेष देखने को भी नहीं मिले, जिनके कारण उन्होंने बीते 2 दशकों से पार्टी की सेवा की.
एनसीपी प्रमुख की टिप्पणी कांग्रेस के बयान से भिन्न है, जिसने अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी जांच पर जोर दिया है. कई अन्य विपक्षी दलों ने जेपीसी जांच की मांग का समर्थन किया है.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कौशांबी महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया. इस मौके पर राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.
मार्च में कर्नाटक की बोम्मई सरकार ने चुनावी राज्य में अल्पसंख्यकों को मिल रहे 4 फीसदी कोटा को खत्म कर इसे राज्य के दो प्रभावशाली समुदायों के कोटे में जोड़ने का फैसला किया है.
अवामी लीग को अभी इस सवाल का जवाब नहीं चाहिए कि हसीना के बाद कौन होगा या यह बहस कि हसीना को बांग्लादेश लौटना चाहिए या नहीं, बल्कि ज़मीन पर नया नेतृत्व चाहिए.