परी बिश्नोई, जो अभी गंगटोक में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) के रूप में तैनात हैं, का कहना है कि उन्होंने इसलिए आवेदन किया था क्योंकि उनके पिता अस्वस्थ हैं और वह उनके साथ रहना चाहती हैं.
DMK, जो हिंदी थोपने के खिलाफ हमेशा से मुखर रही है, ने हिंदी और अन्य भाषाओं में पॉडकास्ट शुरू किया है. साथ ही पार्टी ने हिंदी मीडिया में विज्ञापन देना शुरू किया है और BJP के विभाजनकारी एजेंडे का भंडाफोड़ करने के लिए हिंदी बोलने वालों को काम पर रखा है.
राजस्थान के सीएम ने राजस्थान नर्सिंग काउंसिल का द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक भी उप जिला तथा जिला अस्पताल नहीं खोला जबकि हमने 67 उप जिला तथा 27 जिला अस्पताल खोले हैं. साथ ही, हर जिले में मेडिकल तथा नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं.
ऐसा समझा जाता है कि गृहमंत्री ने पार्टी कोर ग्रुप के साथ बैठक की, जहां उन्होंने 'गति पैदा करने' में विफलता के लिए राज्य इकाई की आलोचना की और उन्हें संगठनात्मक कार्यों में अधिक समय देने के लिए कहा
दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी को नई जिम्मेदारी संसद में बसपा के दानिश अली के खिलाफ दी गई भड़काऊ टिप्पणी करने के कुछ दिनों बाद मिली है. टोंक शहर की आबादी में मुसलमानों की संख्या 47.18% है.
2015 के ड्रग मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए खैरा पंजाब में आप सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं, लेकिन अतीत में उनकी वर्तमान पार्टी कांग्रेस के साथ भी उनके मतभेद रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत एक ही दिन में 993 रुपये बढ़ गई है, जिसे उन्होंने “एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी” बताया.