केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने प्रेस से कहा, "इस विषय पर कैबिनेट में भी चर्चा हुई. प्रधानमंत्री काफी भावुक थे. चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी दिन में कम से कम दो बार विभिन्न स्रोतों से स्थिति की जानकारी लेते थे."
भाजपा के समर्थन से नगर पंचायत चुनाव लड़ने वाले धर्मराज वर्मा का कहना है कि सपा विधायक सैय्यदा खातून को निमंत्रण अपने ही लोगों द्वारा हिंदुओं को 'चिढ़ाने' की कोशिश गई.
बीजेपी 'चुनाव प्रक्रिया के बीच में विधायकों को असंवैधानिक मतदान का अधिकार' देकर बहुमत जुटाने के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ अदालत जाने की योजना बना रही है. कांग्रेस का कहना है यह 'कानून में कोई नया बदलाव नहीं' है.
बिहार भाजपा के पूर्व प्रमुख और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार-नीत सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना नीतीश कुमार जी तुरंत बंद करें.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पिछले चुनाव में जीते कांग्रेस विधायक BRS में शामिल हो गए. और उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, 'कांग्रेस के लिए वोट का मतलब बीआरएस और भ्रष्टाचार के लिए वोट है'.
सोमवार को लिखे अपने पत्र में चुनाव आयोग ने तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव की योजना के तहत वितरण की घोषणा के समय को इस महीने के विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया.
27 नवंबर 2008 को अंतिम सांस लेने वाले वीपी सिंह ने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी. लेकिन पूर्व पीएम के व्यक्तित्व के और भी पहलू थे जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
उन्होंने कहा कि पार्टी ने 'लोगों को इस स्थिति से बचाने' और अपने संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद के 'जम्मू-कश्मीर को इस समस्या के दलदल से बाहर निकालने' संबंधी एजेंडे को पूरा करने के लिए एक सार्वजनिक पहुंच कार्यक्रम शुरू किया है.
राहुल गांधी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में एक जनसभा में कहा, "मैं कल शाम बेरोजगार युवाओं से मिला. उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना पूरा प्रयास और पैसा लगाने के बाद भी पेपर लीक के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिली."
चीन ने कोयले से गैस बनाने में पूंजी, हुनर और टेक्नोलॉजी का धैर्य के साथ निवेश किया. हम कथनी को करनी में बदलने में हमेशा पीछे रहते हैं. कच्चे तेल की कीमत गिरते ही हमारा जोश ठंडा पड़ जाता है.