भाषण में किसानों, उनकी पत्नियों और बेटियों पर हमला करने के बाद कृषि मंत्री और भाजपा नेता जेपी दलाल को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी का कहना है कि उनका इशारा केवल 'स्वयंभू' नेताओं की तरफ था.
इसमें जनवरी में राम मंदिर उद्घाटन के लिए अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए ट्रेनों, बसों की व्यवस्था करना, एक टेंट सिटी का निर्माण करना और देशभर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करना शामिल है.
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान हुआ था. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना को 30 नवंबर को वोट डाले गए थे. मिजोरम में सात नवंबर को मतदान हुआ था. इन सभी राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को होगी.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में वोट डालने के बाद कहा कि मतदाताओं को बाहर आकर मतदान करना चाहिए, यह छुट्टी या पिकनिक पर जाने का दिन नहीं है.
कुल 119 सीटों में से, एआईएमआईएम के अलावा अन्य 20-25 सीटों पर मुस्लिम वोटों को स्थानीय समीकरणों के आधार पर निर्णायक माना जाता है. 2018 में, उनमें से ज्यादातर के वोट बीआरएस में गए.
बीआरएस जहां तीसरी बार सत्ता पाने के लिए मैदान में है तो वहीं बीजेपी पहली बार सरकार बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस हाल में मिले उसे जनसमर्थन को जीत में बदलना चाहती है.
कांग्रेस नेता ने मांग की कि भिंड कलेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें वहां से स्थानांतरित किया जाए. उन्होंने कहा कि लहार सीट पर मतगणना के दिन अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएं.