एमबीए की डिग्री वाले 28 वर्षीय आकाश आनंद को 2017 में बसपा कार्यकर्ताओं से मिलवाया गया था. मायावती का कहना है कि वह अब यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर सभी राज्यों में पार्टी की चुनावी तैयारी की देखरेख करेंगे.
तमिलनाडु बीजेपी ने सेंथिल कुमार को ‘बार-बार अपराधी’ कहा, संसद में बहस के दौरान डीएमके सांसद द्वारा हिंदी राज्यों को ‘गौमूत्र राज्यों’ के रूप में संदर्भित करने पर एमके स्टालिन से माफी की मांग की.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 17 से 19 दिसंबर तक दिल्ली में रहेंगी और उनकी बैठक में भाग लेने की संभावना है. कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे चाय-समौसे की पार्टी कह दिया था.
पर्यवेक्षकों का कहना है कि तेलंगाना के सीएम उनके पूर्ववर्ती केसीआर से बिल्कुल विपरीत हैं और ऐसा लगता है कि रेवंत रेड्डी संयुक्त आंध्र के पूर्व सीएम वाईएसआर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं.
नेता ने बताया कि बसपा कार्यालय में हुई देश भर के पार्टी नेताओं की बैठक में मायावती ने यह घोषणा की. हालांकि, पार्टी के आधिकारिक बयान में ऐसे किसी घोषणा का उल्लेख नहीं किया गया है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कुछ राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के बजाय लोगों की सेवा को प्राथमिकता देते, तो हमारे देश की ज्यादातर आबादी को आज इतनी कठिनाइयों, अभावों व समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता.
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. इससे पहले सदन में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद उसे मंजूरी दी गई, जिसमें मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी.
मुख्यधारा मीडिया में लगातार, लगभग एक जैसा नैरेटिव दिखाया जाता है: बंगाल ‘कानूनहीन’, बंगाल ‘हिंसक’, बंगाल ‘अस्थिर’. हर घटना को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है.