उन्होंने पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन पंजाब सरकार ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था. हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जिसकी वजह से उन्हें पेंशन और अन्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी.
भाई-बहन की प्रतिद्वंद्विता और राजनीतिक आरोपों के बीच, राहुल ने शर्मिला के लिए समर्थन जुटाते हुए वाईएसआर के साथ अपने परिवार के संबंधों के बारे में बात की. जगन पूछते हैं, 'मेरे 16 महीने (जेल में) कौन वापस देगा?'
अंतरिम ज़मानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के दिल्ली कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं, समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सीएम पद से इस्तीफा देकर ‘भाजपा के जाल’ में नहीं फंसेंगे और ‘सरकार जेल से चलेगी’.
दिप्रिंट को दिए एक विशेष इंटरव्यू में चौधरी ने पूर्व शत्रु नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की, साथ ही उन्होंने राजद को उसके भीतर भी ‘गुंडा राज’ के लिए लताड़ा.
जेजेपी के चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि भाजपा सरकार ने सदन में बहुमत खो दिया है. इस बीच कांग्रेस राज्य के राजनीतिक हालात पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर विचार कर रही है.
पटना जेल में 10 साल की सज़ा काट रहे ‘छोटे सरकार’ अनंत कुमार सिंह को इस हफ्ते पैरोल पर रिहा किया गया और वे मुंगेर में जदयू के ललन सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं.
आकाश पर भाजपा सरकार की तुलना तालिबान से करने और उसे 'आतंकवादी सरकार' कहकर एमसीसी का उल्लंघन करने के बाद यह मामला दर्ज हुआ है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस फैसले से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर सकता है.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.