श्रीनगर, 25 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान और नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत की गई।
उन्होंने कहा कि संगम पुलिस थाने ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68एफ के तहत मामले के दो आरोपियों से जुड़ी दो अचल संपत्तियां कुर्क की।
प्रवक्ता के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान नूरबाग में क्रेशबल इलाके के निवासी शकील अहमद गनी और फारूक अहमद मीर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गनी के दो मंजिला आवासीय घर और उसके साथ लगी एक कनाल भूमि को कुर्क कर किया है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है।
इसके अलावा मीर का भी दो मंजिला आवासीय मकान और एक कनाल भूमि को कुर्क किया गया है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।
उन्होंने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों की पहचान मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त अवैध संपत्तियों की मदद से प्राप्त की गई है।
भाषा प्रचेता माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.