पिछले तीन साल कश्मीर एक समस्या के रूप में सुर्खियों में और चिंता के रूप में हम सबके मन पर छाया नहीं रहा, इसे सबसे महत्वपूर्ण और बेहतर बदलाव माना जा सकता है.
चीन ने सीमावर्ती इलाकों के प्रबंधन और विकास के जरिए अपनी संप्रभुता जताने की रणनीति बना रखी है. द्विपक्षीय रिश्ते बेहतर बनाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को इस मसले को हल्के में कतई नहीं लेना चाहिए
केंद्र सरकार की इस घोषणा के साथ ही विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कराई जा रही जनगणना और जाति जनगणना अब निरर्थक हो चुकी है. राज्य सरकारों द्वारा कराई जा रही इन कवायद से आई रिपोर्ट को जनगणना की रिपोर्ट का दर्जा नहीं मिल पाएगा.
ह्वाइट हाउस ने दौरे को निजी बताकर मामला रफा-दफा करना चाहा और ‘एक चीन’ नीति के प्रति अमेरिकी प्रतिष्ठान की प्रतिबद्धता को दोहराया. लेकिन बीजिंग सहमत नहीं
बड़ी बारीकी और तटस्थता के साथ लिखी हुई विनायक दामोदर की एक परिपूर्ण बौद्धिक जीवनी प्रकाशित हुई है और यह जीवनी समझाने की कोशिश करती है कि हिंदुत्व नाम की विचारधारा के साथ हमें पूरी गंभीरता के साथ संवाद करने की जरूरत है.
काश, हमारे लोकतंत्र के दबाव में वह (आरएसएस) देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के अपने मंसूबे के बरक्स खुद को उन मानकों, मूल्यों, सपनों व सिद्धांतों वगैरह के प्रति भी समर्पित कर पाता, तिरंगा जिनका प्रतीक है.
अल-जवाहिरी की हत्या के बाद यह सवाल उठता है कि हत्या से आतंकवाद खत्म होता हो तो बाकी देश भी ऐसा क्यों न करें? अमेरिकी राष्ट्रपति को जज, जूरी और जल्लाद, तीनों किसने बना दिया?
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को फंड देने के लिए विवादों के केंद्र बने पाकिस्तानी व्यवसायी आरिफ नकवी को देश से निष्कासित करके अमेरिका भेजे जाने के आसार हैं
यह बात स्पष्ट है कि कुरान नस्लवाद/जातिवाद का समर्थन नहीं करता है लेकिन कुछ अशराफ उलेमा ने कुरान की व्याख्या में नस्लवाद की मिलावट करने का पूरा प्रयास किया.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.