मोदी सरकार को यह समझना होगा कि तीस्ता सौदे का पश्चिम बंगाल के किसानों पर क्या असर पड़ेगा. साथ ही इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि कहीं बांग्लादेश में किसी शत्रुवत सरकार और सिविल सोसाइटी की वजह से कोई खामियाजा न उठाना पड़ जाए.
रिजर्व बैंक अपनी ब्याज दरें बढ़ाये जा रहा है. सरकारी कर्ज बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में ज्यादातर एक्सपर्ट आने वाले समय में ग्रोथ की दर को बहुत ज्यादा आगे बढ़ता नहीं देख रहे हैं. फिर भी सारी दुनिया की तुलना में यह सबसे तेज गति से भागती हुई इकोनॉमी होगी.
शेख हसीना को पता है कि चीन बेशक कहीं ज्यादा अमीर देश है और इसलिए बांग्लादेश उसके ‘बेल्ट ऐंड रोड इनीशिएटिव’ में शामिल है, लेकिन भारत उसका कहीं अधिक करीबी पड़ोसी है.
पिछले दो साल से भारतीय अधिकारियों का जोर है कि बहुध्रुवीय दुनिया के लिए बहुध्रुवीय एशिया का होना जरूरी है, मगर बहुध्रुवीय लक्ष्य के पीछे भागना बेमतलब है
अभूतपूर्व चुनावी सफलता और राजनीतिक ऊंचाइयां हासिल करने के लिए आज भाजपा और अमित शाह की तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं, वो कभी नरेंद्र मोदी की प्लेबुक का हिस्सा हुआ करते थे.
शी जिनपिंग ने एक गोपनीय बैठक में अपने अधिकारियों को कोई उदारता बरते बिना कार्रवाई करने को कहा था. सालों बाद, उइगरों के इस तरह दमन की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.