अगर मोदी चाहते हैं कि उन्हें एक विश्वनेता के रूप में देखा जाए, तो उन्हें सख्त फैसले करने ही होंगे और दुनिया से किए गए अपने वादों को पूरा करना ही होगा, भले ही इससे देश में उन्हें राजनीतिक लाभ न मिलें.
शारीरिक और मानसिक यातना की तरह ही, नार्को एनालिसिस भी संदिग्धों से कथित अपराध कबूल करवाने का एक बेहतरीन जरिया है, लेकिन जरूरी नहीं कि यह मामले की सच्चाई की तह तक पहुंचा सके.
'उम्माह के नेता' इमरान खान स्टेट गिफ्ट्स बेचने में लगे हैं, फिर भी पीटीआई को लगता है कि उसकी सबसे बड़ी समस्या गूगल पर ‘घड़ी चोर’ सर्च करने पर इमरान खान की तस्वीर दिखाया जाना है.
जयललिता, करुणानिधि सरीखे दिग्गजों की हमेशा के लिए विदाई, आध्यात्मिक राजनीति से रजनीकांत के संन्यास लेने, कमल हासन के राजनीतिक केरियर के परवान न चढ़ने कारण बने शून्य को भरने के लिए भाजपा तैयार दिख रही है.
नेताजी की सियासत जब उरूज पर थी, तब उन्होंने एक नारा दिया था. वह नारा अलग-अलग राज्यों में भी बहुत गूंजता रहा: रोटी कपड़ा सस्ती हो/ दवा-पढ़ाई भी मुफ़्ती हो.
अगले 10 दिनों में विपक्षी दलों के लिए यह जरूरी होगा कि मतदाताओं के मन में ये बात बैठा दें कि उनकी समस्याओं का समाधान वही कर सकते हैं. हो सकता है उन्हें पांचवां ‘एम’ मिल जाए जिसके बारे में पीके ने सोचा भी नहीं हो.
मैं मानता हूं कि कंगना रनौत और ऐसे तमाम लोगों को जिन्हें सोशल मीडिया ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ब्लॉक या रिस्ट्रिक्ट किया है, उन्हें अनब्लॉक किया जाए.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.