वैक्सीन्स को मुफ्त किए जाने के बाद एहतियाती डोज़ की कवरेज थोड़ी बढ़ी है. लेकिन इसमें और बढ़ोतरी की ज़रूरत पर बल देने के लिए सरकारी अधिकारी ‘बहुत से देशों में कोविड में उछाल’ का हवाला देते हैं.
पीएसए सूद ने कहा कि ‘वन हेल्थ’ मिशन भारत की रोग निगरानी प्रणाली में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए मनुष्यों, वन्यजीवों और पर्यावरण को भी देखेगा. साथ ही, उन्होंने कहा कि 6 मंत्रालय पहले से ही इस पर काम कर रहे हैं.
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने कहा, 'मैंने तय किया है कि वैश्विक मंकीपॉक्स का प्रकोप अंतरराष्ट्रीय चिंता के मद्देनजर एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल बन गया है.'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से 67 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,997 हो गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है.
कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी जिलों को मंकीपॉक्स को लेकर ‘तकनीकी परामर्श समिति’ की सिफारिशों और केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने तथा पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है.
वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 1970 से 2019 तक दुनिया भर में गर्भनिरोधक के इस्तेमाल, उसकी जरूरत, उसके तरीके और उपलब्धता को लेकर अपने शोध से प्राप्त आकड़े जारी किए है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 51 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,760 हो गई.
अगर सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा देश को बेहतर बनाने में खर्च करना चाहती है, तो ज्यादा अदालतें बनाए, टूटती हुई नौकरशाही को सुधारे, लेकिन, ज़ाहिर है, नेता सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे.