चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा के बाद बुधवार दिनभर बीजेपी व टीएमसी के बीच चले आरोप-प्रत्यारोप के मद्देनजर कड़ा कदम उठाया है.
आखिरी चरण के चुनाव करीब आते ही बसपा सुप्रीमो ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. पिछले दिनों से वह लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे निशाना साध रही हैं.
बीजेपी अध्यक्ष शाह ने बुधवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर आरोप लगाये. वहीं मामले में तृणमूल कांग्रेस ने भी एफआईआर दर्ज कराया है और चुनाव आयोग शिकायत करने पहुंची है.
पंजाब में कांग्रेस प्रभावशाली स्थिति में है. यहां लोकसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है. अब देखना मजेदार होगा कि आप और भाजपा कैसे गेम बदलती है.
AAP सरकार ने बेअदबी के मामलों में जवाबदेही के मुद्दे से अपने किसी भी पूर्ववर्ती की तुलना में कहीं अधिक राजनीतिक लाभ उठाया है. अब उसके पास यह अवसर भी है—और दायित्व भी—कि वह अपनी इस बयानबाज़ी को अदालत में अपने प्रदर्शन से साबित करे.