शून्य काल के दौरान कांग्रेस के सांसदों ने वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया.कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश ने दिया लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था.
पीएम ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में गांधी जयंती से पटेल जयंंती तक 150 किमी की पदयात्रा करेंगे. इसमें भाजपा के विधायक, कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. यह यात्रा रोज 15 किमी करनी होगी.
आज कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार रहेगी या नहीं और सरकार के बागी विधायकों पर फैसला अब से कुछ देर में विधानसभा अध्यक्ष फैसला ले सकते हैं.
कर्नाटक में गहराते राजनीतिक संकट के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि हमने स्थिति को संभाल लिया है और यह सरकार आराम से चलती रहेगी.
बीजेपी नेता भी सदस्यता अभियान का मेंबरशिप कार्ड सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. इसी बीच कई ऐसे मेंबरशिप टोकन भी साझा हो रहे हैं. जिनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती जैसे तमाम नाम है.
आगरा में इनर रिंग रोड पर स्थित एक टोल बूथ से सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें इटावा से सांसद कठेरिया के अंगरक्षक को एक टोल कर्मी की पिटाई करते और हवा में फायरिंग करते देखा जा रहा है.
कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि 'कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है भाजपा.'
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण चुनाव जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए किया गया लगता है, लेकिन एक बड़ा कानूनी सवाल है: क्या इससे उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है?