कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के निर्देश पर बीजेपी विधायकों ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें सरकार बनाने की संभावनाओं से अवगत कराया.
पार्टी की राज्य इकाई अपनी सहमति दर्ज कराने के लिए भाजपा के संसदीय बोर्ड को भी अपने निर्णय से अवगत कराएगी, ताकि येदियुरप्पा को नया मुख्यमंत्री बनाने की अनुमति मिल सके.
पिछले दो महीने में बीजेपी अनुशासनात्मक समिति के पास तीन मामले कार्रवाई के लिए भेजे गए, तीनों मामलों की रिपोर्ट अनुशासन समिति ने बीजेपी अध्यक्ष को सौंप दी है पर कार्रवाई का अब भी इंतजार है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण चुनाव जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए किया गया लगता है, लेकिन एक बड़ा कानूनी सवाल है: क्या इससे उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है?