कैब लोकसभा में पास किए जाने के बाद आज राज्यसभा में पेश किया जाना है. आज तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान के समीप जेपी गोलंबर के समीप कैब और एनआरसी मुद्दे पर धरना देंगे.
विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में जदयू के नेता राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने कहा कि जदयू विधेयक का समर्थन इसलिए कर रही है क्योंकि यह धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं है.
पीएम मोदी ने बोकारो में आयोजित रैली में जैसे ही बोलना शुरू किया आखिरी पंक्तियों से लोग उठकर जाने लगे. महिलाओं और युवकों ने बताया, 'हम तो केवल मोदी जी को देखने आए थे.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह विधेयक लाखों करोड़ों शरणार्थियों के यातनापूर्ण नरक जैसे जीवन से मुक्ति दिलाने का साधन बनने जा रहा है. ये लोग भारत के प्रति श्रद्धा रखते हुए हमारे देश में आए, उन्हें नागरिकता मिलेगी.
तृणमूल अध्यक्ष ने खड़गपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'एनआरसी और कैब से डरने की जरूरत नहीं है. हम इसे कभी भी बंगाल में लागू नहीं करेंगे. वे इस देश के किसी वैध नागरिक को बाहर नहीं फेंक सकते, न ही उसे शरणार्थी बना सकते हैं.'
कर्नाटक उपचुनाव 17 विधायकों को अयोग्य करार देने से पैदा हुई रिक्तियों को भरने के लिये हुए हैं. इन विधायकों में कांग्रेस और जद(एस) के बागी नेता शामिल थे.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.