विपक्ष ने भी बीजेपी पर हमला करने में देर नहीं लगाई, और आरजेडी के तेजस्वी यादव ने कहा, कि पार्टी की दिलचस्पी सिर्फ सत्ता हासिल करने में है, और उसे लोगों की भलाई की कोई परवाह नहीं है.
यूपी की राजनीति में ब्राह्मणों का वर्चस्व हमेशा से कायम माना जाता रह है. आबादी के लिहाज से लगभग 12% ब्राह्मण हैं. 2017 में बीजेपी को ब्राह्मणों का पूरा सपोर्ट मिला लेकिन सरकार में उतनी हनक नहीं दिखी.
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पायलट को पुलिस नोटिस भेजे जाने का असल उद्देश्य, गहलोत सरकार को अस्थिर किए बिना, उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर ढकेल देना था.
राजस्थान में मचे इस घमासान के बीच अशोक गहलोत सरकार को बचे रहने के लिए 101 विधायकों का समर्थन चाहिए और कांग्रेस दावा कर रही है कि उसके पास फिलहाल 109 विधायकों का समर्थन है.
अविनाश पांडे ने कहा कि विधायकों को सोमवार सुबह 10.30 बजे होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया गया है. बैठक में भाग नहीं लेने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
नक्सलवाद के खिलाफ जंग के कई योद्धाओं का कोई जिक्र नहीं किया जाता लेकिन गृह मंत्रालय के ‘समाधान’ कार्यक्रम को इन्हीं योद्धाओं के प्रयासों के कारण कामयाबी मिली.