बिहार चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने पर जोर देने के बाद, जबकि विपक्ष इसे थोड़ा टाले जाने की मांग कर रहा था, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी अब कह रहे हैं कि एनडीए वह फैसला ही मानेगा जो चुनाव आयोग लेगा.
सूत्रों ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस संकट में घिरी है. उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रिश्ते अच्छे नहीं हैं.
भूपेश बघेल सरकार, बॉर्डर चौकियों को खोलने, पूर्ण शराबबंदी, रेत खनन का स्थानीय निकाय को अधिकार, किसानों को बोनस जैसे अनेक मुद्दों पर अपने वादों से पलट रही है. भाजपा नेता रमन सिंह ने श्वेतपत्र जारी करने की मांग की.
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली दौरे के दौरान उनके दस से ज्यादा समर्थक विधायक भी उनके साथ थे. ये सभी विधायक भी सीएम गहलोत से नाराज़ बताए जा रहे हैं.
आरोप पर राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर सीएम अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी को बयान देने के लिए बुलाया है.
2007 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर एक ज़ोरदार भाषण दिया था. लेकिन बाद के सालों में लगता है उस लड़ाई की चमक ग़ायब हो गई है.
लोजपा प्रमुख और लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने चुनाव आयोग से अच्छी तरह सोच-विचार करने और फिर ऐसा निर्णय लेने का आग्रह किया है जो व्यापक स्तर पर लोगों के लिए फायदेमंद हो.
मोदी ने मध्यप्रदेश के रीवा में 750 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुभारंभ किया और कहा देश अब विश्व में सौर ऊर्जा उत्पादक शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है.
मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल के साथ जो कर रही है, वह गलत है. लेकिन क्या मोदी सरकार कभी अस्तित्व में आती, अगर केजरीवाल और उनके 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन ने UPA को तबाह न किया होता?