भोपाल में कुछ लोगों को संबोधित करते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि हर दिन देसी गाय का मूत्र पीना फेफड़ों में संक्रमण घटाता है.
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि अगर टीकों, ऑक्सीजन सांद्रक और रेमडिसिविर इंजेक्शन से जीएसटी हटा ली जाए तो जनता एवं राज्य सरकारों को 6000 करोड़ रुपये का वार्षिक फायदा होगा.
पुलिस के अनुसार, फेसबुक, ट्विटर आदि ने कम से कम 150 पोस्ट या तो ब्लॉक किए या हटा लिए, और MeitY को भी अनुरोध भेजा गया है, कि ऐसी 50 पोस्ट्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो ‘अत्यधिक भड़काऊ नेचर’ की हैं.
केजरीवाल ने कहा कि देश में टीकों की कमी है और युद्ध स्तर पर टीके का निर्माण बढ़ाने की जरूरत है. अगले कुछ महीनों में सभी को टीका लगाए जाने की नीति तैयार की जानी चाहिए.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको अपने उस गुलाबी चश्मे को उतारना चाहिए जिससे ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता.
पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने गहन मंथन के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अध्यक्ष पद का चुनाव कोरोना के हालात में सुधार होने तक टाल दिया जाए.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.