राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी विपक्षी दलों का आह्वान किया कि देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बचाने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए.
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में जहां उद्धव ठाकरे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोनों मौजूद थे, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सार्वजनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने देगी.
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा आम आदमी पार्टी आज ट्विटर पर एक कैंपेन चलाएगी. बिल दिखाओ भाजपा, जिसमें हम बीजेपी को चैलेंज करेंगे कि आप इन होर्डिंग्स के बिल दिखाएं.
मुख्यमंत्री ने एक अन्य कदम भी उठाया है जिसके तहत उनकी सरकार के मंत्री यहां कांग्रेस भवन में बैठेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनता से संवाद करेंगे.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले यह सलाह दी थी कि पंजाब सरकार और कांग्रेस प्रदेश इकाई को मिलकर काम करना चाहिए.
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अदालत के आदेश का हवाला देकर कहा कि विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद हुई हिंसा में राज्य पुलिस ने लोगों की शिकायतों को नहीं सुना. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपराधियों को कथित तौर पर संरक्षण दिया.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘छात्र-छात्राएं परीक्षा पास कर चुके हैं. पद खाली पड़े हैं. लेकिन रोजगार मांगने पर एसएससी-जीडी के अभ्यर्थी छात्र-छात्राओं को लाठियां मिल रही हैं.
रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई दिप्रिंट को दिए एक ख़ास इंटरव्यू में कहते हैं, कि उनकी पार्टी ने असम में तृणमूल के साथ एक चुनावी गठबंधन का विचार सामने रखा है.
नयी दिल्ली/चेन्नई, 20 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी...