रिटायर हो रहे नेताओं में कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और एके एंटनी जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हैं. आने वाले कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल रिटायर हो जाएंगे.
रवि ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हलाल एक आर्थिक जिहाद है. इसका मतलब है कि इसका इस्तेमाल जिहाद की तरह किया जाता है ताकि मुसलमानों को अन्य के साथ व्यापार नहीं करना चाहिए. यह लागू किया गया है. जब वे सोचते हैं कि हलाल मांस का इस्तेमाल होना चाहिए तो इसमें यह कहने में क्या गलत है कि इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए?’
बीजेडी की पंचायत और निकाय चुनाव में शानदार जीत के बाद आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारियों ने नवीन पटनायक के आवास पहुंचकर बधाई दी. बीजेपी ने कहा यह अधिकारियों के 'वेश में राजनेता' हैं.
कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल का कहना है कि एक कानून ले तहत बारात को 50 लोगों तक सीमित कर दिया चाहिए. साथ ही, लड़की वालों की तरफ से भी उतने ही मेहमानों के शामिल होने की अनुमति होनी चाहिए. उनका कहना था कि अधिक -से- अधिक 11 व्यंजन ही परोसे जाने चाहिए.
रामबिलास पासवान करीब तीन दशक तक 12-जनपथ स्थित बंगले में रहे थे. ये बंगला केंद्रीय मंत्रियों के लिए निर्धारित है और सरकारी आवास में रहने वालों को इसे खाली करने के लिए कहा गया है.
बुधवार को केजरीवाल के घर के सामने बीजेपी कार्यकर्ता फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. जिसके बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस हमले का दावा किया है.
पिछले वीकएंड पर हुई एक चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मी, कन्यादान और तीर्थ दर्शन जैसी कई कल्याण योजनाओं में बदलाव करने का निर्देश दिया, जिनसे उन्हें ‘मामा’ उपनाम मिला था.
एमएलसी एच विश्वनाथन और विधायक अनिल बेनाके ने मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में मुस्लिम व्यापारियों को बैन करने के आह्वान को ‘पागलपन’ करार दिया है. वहीं, राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि यह कर्नाटक हाईकोर्ट के हिजाब मामले में आये फैसले को लेकर होने वाले प्रदर्शन के खिलाफ हिंदुओं की प्रतिक्रिया है.
सोमवार को खबर आई थी कि नफ्ताली बेनेट कोरोना संक्रामित हो गए हैं. पिछले साल प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद बेनेट ने पहली भारत यात्रा की घोषणा की थी.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.