scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमराजनीति

राजनीति

सुप्रीम कोर्ट ने पाटीदार आंदोलन के दौरान हुए दंगे मामले में हार्दिक पटेल की दोषसिद्धि पर लगाई रोक

हार्दिक पटेल ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए दोषिसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी ताकि वे 2019 का चुनाव लड़ सकें. हालांकि, सुप्रीम कोर्टने इस मामले में त्वरित सुनवाई करने से मना कर दिया था.

संपदा निदेशालय के आदेश के बाद दिल्ली में कांग्रेस पार्टी खाली करेगी सेवादल ऑफिस

जब तक नई ऑफिस का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक के लिए सेवादल की ऑफिस को 5, रायसीना मार्ग पर शिफ्ट किया जाएगा जहां पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की ऑफिस मौजूद है.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सपा को 36 सीटों में से नहीं मिली एक भी सीट

विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नौ सीटों पर भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. बाकी 27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को मतदान हुआ था. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से जीती भाजपा का अब विधान परिषद में भी बहुमत होना तय हो गया है.

भगवंत मान की पहल-नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़, इलाज के लिए पंजाब के हर जिले में होगा CMO ऑफिस

पिछले महीने आप की जीत के बाद, रविवार को सीएम भगवंत मान पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र धुरी के दौरे पर गए थे. उसके बाद उन्होंने 'ई-समाधान' नाम की पहल का एलान किया.

यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, ‘राहुल गांधी के करीबी’ और अब पंजाब कांग्रेस के नए मुखिया- कौन हैं अमरिंदर राजा वडिंग

गिद्दड़बाहा से तीन बार के विधायक राजा वड़िंग को पार्टी को एकजुट बनाए रखने की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. पंजाब में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है.

‘मुसलमानों को शांति से जीने दीजिए’- येदियुरप्पा ने कर्नाटक में सांप्रदायिक तनाव ख़त्म करने के लिए आवाज़ उठाई

येदियुरप्पा पहले बड़े बीजेपी नेता हैं जिन्होंने हिजाब विवाद के बाद हिंदुत्व संगठनों की अगुवाई में चलाए जा रहे अभियानों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है.

‘राम-काज किन्हें बिना, मोहे कहां विश्राम‘ भूपेश बघेल बोले- हमारे महापुरूषों ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया

मुख्यमंत्री ने रामायण मंडलियों के साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भी भगवान राम के रास्ते पर चलिए समाज को जोड़ने का काम करें, तोड़ने का नहीं. सभी को जोड़ने का काम हमारी मूल संस्कृति है.

कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोपों पर सुनील जाखड़ और थॉमस को जारी किया कारण बताओ नोटिस

पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की सोमवार को हुई बैठक में कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया गया.

केंद्र की चावल खरीद की नीति को लेकर TRS और BJP के बीच दिल्ली में पोस्टर वार जारी

चावल खरीद के मुद्दे को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) आज दिल्ली सरकार के खिलाफ धरना दे रही है. उनके साथ किसान नेता राकेश टिकैत भी दिखे.

खान बंधु- बिहार में शहाबुद्दीन के आपराधिक साम्राज्य की राख से उठी एक नई ताकत

गैंगस्‍टर से राजनेता बने शहाबुद्दीन की पत्नी कहती हैं कि उन्हें रईस खान और अयूब खान से खतरा महसूस होता है- वो कथित पूर्व-गुर्गे जो कथित रूप से सीवान जिले में शहाबुद्दीन की विरासत पर दावा ठोंक रहे हैं.

मत-विमत

वीडियो

राजनीति

देश

पंजाब: महिला पुलिस अधिकारी अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहीं

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (भाषा) गैंगस्टर-विरोधी महत्वपूर्ण मुहिमों की निगरानी से लेकर समुदाय-केंद्रित पहलों का नेतृत्व करने तक, पंजाब पुलिस की महिला अधिकारी न...

लास्ट लाफ

सुप्रीम कोर्ट का सही फैसला और बिलकिस बानो की जीत

दिप्रिंट के संपादकों द्वारा चुने गए दिन के सर्वश्रेष्ठ कार्टून.