राजनेतागण पाठ्य पुस्तकों में फेरबदल करने के इन फैसलों का बचाव करते दिखते हैं और इसे उनके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा नैरेटिव के साथ हेरफेर करने के प्रयासों की प्रतिक्रिया के रूप में हुआ बताते हैं. लेकिन इतिहासकारों और अकादमिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है.
चौहान ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, 'ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव घोषित हो चुके हैं, शहरी निकाय चुनाव घोषित होने वाले हैं. विकास के लिए भाजपा जरूरी है.'
एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावरकर की जयंती पर उदय माहुरकर एवं चिरायु पंडित की सद्य: प्रकाशित पुस्तक 'वीर सावरकर- जो भारत का विभाजन रोक सकते थे और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टि' पुस्तक के विमोचन में उक्त बात कही.
शर्मा ने आरोप लगाया कि ऑल्ट न्यूज़ के एक मालिक ने उनके खिलाफ ट्रोल को प्रोत्साहित करने के लिए एक संपादित वीडियो पोस्ट किया और कहा कि अगर उनके परिवार को कोई नुकसान होता है तो उन्हें 'जिम्मेदार' ठहराया जाना चाहिए.
सोरेन ने कहा, 'मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें राज्यसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी. राज्य में राज्यसभा की दो सीटें हैं, हमने इस बारे में चर्चा की. मामले के बारे में सभी विवरण कुछ समय में जारी किए जाएंगे.'
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी और इसमें महासचिव शामिल होंगे. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, जो लंदन में हैं, के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होने की संभावना है.
निर्वाचित उम्मीदवारों में भाजपा के लक्ष्मण सावदी, हेमलता नायक, एस केशवप्रसाद और सी नारायणस्वामी शामिल हैं. कांग्रेस के एम नागराजू यादव और के अब्दुल जब्बार और जनता दल (एस) के टीए सरवाना को निर्विरोध चुन लिया गया.
सीएम योगी ने कहा, 'ये जनता जनार्दन जानती थी और इसलिए तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास किया और सरकार को पुन: आने का अवसर दिया.'