पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सफाई देते हुए थरूर ने कहा कि कांग्रेस ने 22 साल बाद चुनाव कराया है जिसमें इस तरह की गड़बड़ी होने के आसार थे.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गुरुवार को प्रस्तावित गुजरात यात्रा राज्य में बड़े-बड़े आयोजनों का ही एक हिस्सा है. भाजपा नेताओं का कहना है कि इससे राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है.
भारत जोड़ो यात्रा कर रहे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले, पार्टी में मेरा रोल क्या होगा वो पार्टी के अध्यक्ष तय करेंगे. पार्टी को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष
यात्रा के 6 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने पर या तो उद्धव या फिर उनके पुत्र आदित्य ठाकरे इसमें शामिल होंगे, यह दर्शाता है कि ठाकरे सीनियर और राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक रिश्तों में एक एक लंबा सफर तय कर लिया है.
सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया से सोमवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की उसके बाद वो गुजरात में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे है.
राघव चड्ढा, संदीप पाठक, गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी और सुरजीत ठाकुर इन दोनों राज्यों में आप के कदम मजबूती से जमाने की कोशिश में जुटे हैं. आप का प्रदर्शन अच्छा रहा तो उसे राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर मान्यता मिल सकती है.
उद्धव ठाकरे खेमे की सुषमा अंधारे का दावा है कि भाजपा को आभास हो गया कि उसे हार का सामना करना पड़ेगा और वह उपचुनाव से पीछे हट गई. राजनीतिक विश्लेषक भी इस बात से सहमत हैं कि बीएमसी चुनावों में नुकसान पहुंचने की आशंका इसकी वजह हो सकती है.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.