scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशतस्करी करके बेंगलुरु ले जाए जा रहे तीन लड़कों को बचाया गया, आरोपी गिरफ्तार

तस्करी करके बेंगलुरु ले जाए जा रहे तीन लड़कों को बचाया गया, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

रांची, 26 अप्रैल (भाषा) झारखंड में रांची जिले के एक रेलवे स्टेशन से कथित तौर पर तस्करी करके बेंगलुरु ले जाए जा रहे तीन लड़कों को बचा लिया गया। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने रविवार को एक बयान में यह कहा।

इसमें कहा गया है कि कथित तस्करी के सिलसिले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आरपीएफ के बयान के मुताबिक, मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ एक विशेष अभियान के दौरान रेलवे पुलिस बल ने शनिवार शाम को हटिया स्टेशन से 14 से 15 वर्ष की आयु के तीन लड़कों को बचाया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बेंगलुरु में निर्माण स्थलों पर मजदूरों को भेजता है और प्रति मजदूर 300-400 रुपये का कमीशन प्राप्त करता है।

आरपीएफ के बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति ने यह भी बताया कि वह ‘किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके विभिन्न राज्यों से गरीब बच्चों की तस्करी में शामिल था।’

तीनों नाबालिग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा के रहने वाले हैं।

लड़कों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने बेंगलुरु ले जा रहा था।

आरपीएफ ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कार्रवाई के लिए रांची के कोतवाली स्थित मानव तस्करी रोधी इकाई को सौंप दिया गया।

बचाए गए बच्चों को रांची स्थित बच्चों के आश्रय गृह ‘बालाश्रय’ भेज दिया गया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments