सरकार ने इस साल मानसून सत्र के दौरान पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को वापस ले लिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि नया कानून तैयार करते समय उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को महत्व दिया जाएगा.
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 11 कुलपतियों से इस्तीफा मांगने के कुछ ही दिनों बाद अब सीएम से राज्य के वित्त मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. केरल यूनिवर्सिटी में स्पीच मामले को लेकर की गई इस मांग से मुख्यमंत्री ने साफ इनकार कर दिया है.
उन्होंने कहा कि मैं आज सुबह ओरछा में थी, रामराजा सरकार के दर्शन करके मन प्रसन्नता से भर जाता है लेकिन ओरछा के मंदिर आते-जाते ठीक ओरछा के मुहाने पर देसी विदेशी शराब की बड़ी भारी दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके बिहार समकक्ष नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है. ममता और नीतीश के पास अपने राज्यों के गृह मंत्रालयों का प्रभार है.
दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार दोनों ही राज्यों में मुफ्त बिजली दे रही है. ‘रेवड़ी संस्कृति’ को लेकर प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद इस मुद्दे पर भाजपा और आप के नेताओं में जुबानी जंग भी चल रही है.
तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने सत्तारूढ़ टीआरएस के चार विधायकों को पार्टी छोड़ने के मकसद से कथित तौर पर लुभाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों के प्रयास को नाकाम कर दिया.
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार ने महामारी के दौरान सरकार पर वित्तीय बोझ का हवाला देकर 2020 में इस पेंशन योजना को बंद कर दिया था जिसे गत जुलाई में फिर बहाल किया गया है. यह शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से पलटे गए कई फैसलों में से एक है.
भाजपा के राज्य प्रमुख चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल द्वारा लोकसभा चनाव में बड़ी जीत दिलवाने वाले पन्ना प्रमुख' मॉडल का विस्तार कर बनाये गए नए मॉडल में 5-सदस्यों वाली 'पन्ना समितियां' शामिल हैं जो मतदाता सूची के एक चुनावी पन्ने की प्रभारी होंगी.
अपने कोविड राहत कार्यों से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक, आदिवासी नेता दानासारी अनसूया उर्फ सीथक्का तेलंगाना में केवल पांच विधायक वाली कांग्रेस के लिए पार्टी को मीडिया की सुर्खियों में लाने वाली साबित हुई हैं.
बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलील-उर-रहमान के अप्रैल में भारत आने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री तारिक रहमान के पद संभालने के बाद ये दोनों देशों के बीच पहला बड़ा हाई-लेवल संपर्क होगा.