आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को एमसीडी चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र ‘दस गारंटी’ जारी कर कहा है कि, एमसीडी में आते ही हम दिल्ली को साफ सुथरा बनाएंगे, कूड़े के पहाड़ दिल्लीवासियों से निजात दिलाएंगे.
गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा ने अगले महीने राज्य में होने वाले चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपनी खुद की ‘प्रजा विजय पार्टी’ खड़ी कर ली और घोषणा की कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
पार्टी 1995 से गुजरात की सत्ता पर काबिज है, लेकिन 2017 में कांग्रेस के कुछ मजबूती से उभरने और 77 सीटें हासिल करने के साथ भाजपा के विधायकों की संख्या सिमटकर 99 पर आ गई थी.
रिवाबा जडेजा 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं और जामनगर (उत्तर) सीट के मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा की जगह इस बार पार्टी ने उन्हें अपना चेहरा बनाया है.
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के.लक्ष्मण का कहना है कि टीआरएस ने मुनुगोड़े उपचुनाव को ‘प्रतिष्ठा’ की लड़ाई बना लिया था और हर हाल में जीत के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक राशि झोंक दी थी. 2023 के बारे में उनका कहना है कि भाजपा मोदी की जन-अपील पर ही फोकस करेगी.
कुल 4.9 करोड़ मतदाताओं में से 4.61 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके जहन में दो दशक पहले वाले गुजरात की कोई यादें नहीं है. पार्टी को डर है कि यह वर्ग विपक्ष के सत्ता विरोधी अभियान की तरफ जा सकता है.
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष 60 वर्षीय जारकीहोली ने 'हिंदू' शब्द की उत्पत्ति के बारे में अपनी टिप्पणी, जिसने राजनैतिक तूफान खड़ा कर दिया है. इसकी उनकी अपनी पार्टी और भाजपा दोनों ने आलोचना की है,
गुजरात में जीत सुनिश्चित करने के मकसद से बीजेपी युवा चेहरों को लाने पर विचार कर रही है और कई वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवारों की सूची से बाहर करने की योजना बना रही है.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.