भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं क्योंकि वे भाजपा का समर्थन करते हैं.
कच्छ के रेगिस्तान को बढ़ने से रोकने के लिए कांग्रेस सरकार 60 के दशक की शुरुआत में प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा को कथित तौर पर गुजरात में लेकर आई थी. लेकिन लोगों का दावा है कि इसकी तेजी से फैलने की प्रवृत्ति खेती पर असर डाल रही है.
चुनाव आयोग ने 2004 में समता पार्टी की मान्यता रद्द कर दी थी. पार्टी के पुराने चुनाव चिन्ह ‘मशाल’ को इस साल की शुरुआत में उद्धव ठाकरे की पार्टी को आवंटित किया गया था.
भाजपा पदमपुर के मौजूदा विधायक की मृत्यु के कारण हो रहे उपचुनाव में इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए भरपूर जोर लगा रही है. बीजद भी डटकर उसका मुकाबला कर रही है.
भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों द्वारा यूसीसी पैनल बनाने के कदम को अलग-थलग करके नहीं बल्कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए देखा जाना चाहिए. विपक्ष ने इसे चुनाव से पहले का हथकंडा बताते हुए आलोचना की.
बीजेपी इस क्षेत्र में बार-बार अपनी हार के लिए 'ईसाई मिशनरियों द्वारा कराए जा रहे आदिवासियों के धर्मांतरण' को बड़ा कारण मानती है. सदस्यों का मानना है कि आरएसएस के प्रयासों के बावजूद घर वापसी का विचार आगे नहीं बढ़ पा रहा है.
तेलंगाना सरकार की तरफ से नियुक्त एसआईटी ने कोर्ट में शीर्ष भाजपा नेता के खिलाफ नए सबूत पेश किए हैं. रिमांड रिपोर्ट में वरिष्ठ नेता का नाम आया था और एसआईटी ने पिछले हफ्ते ही उन्हें आरोपी बनाया है.
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 200 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाली इस रथ यात्रा को गुरुवार को जयपुर में हरी झंडी दिखाई. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्य के पार्टी प्रमुख सतीश पूनिया ने मंच साझा किया.