गौरतलब है कि अंडमान में नील तथा हैवलॉक द्वीपों का नाम 2018 में केंद्र द्वारा ‘शहीद’ द्वीप और ‘स्वराज’ द्वीप रखा गया था. स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करने के लिए रॉस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया.
रामचरितमानस को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बाद यूपी के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘यह ग्रंथ बकवास है इसलिए सरकार को इसपर प्रतिबंध लगाना चाहिए.’
इनेलो के एकमात्र विधायक अभय सिंह चौटाला ने अपनी पार्टी की किस्मत पलटने की कोशिश करते हुए राज्य में पदयात्रा करने की घोषणा की है. लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि समय को पीछे मोड़ना मुश्किल हो सकता है.
हुड्डा का यह बयान सिंह द्वारा किए गए उन दावों के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के इशारे पर लगाया गया था.
राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 25,500 गरीब परिवारों को ‘मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना’ के तहत नि:शुल्क भू-खंड वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं.
इससे पहले, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख संजीव त्रिपाठी ने बीबीसी की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को 'पूर्वाग्रही, पक्षपाती और तथ्यात्मक त्रुटियों से भरा' हुआ बताया था.
बिहार पुलिस प्रमुख से लेकर महाधिवक्ता के पद तक तमाम नियुक्तियां विशेष तौर पर राजद की पसंद के मुताबिक नहीं रही हैं. सीएम नीतीश कुमार की तरफ से अब तक कमान तेजस्वी के हाथों में नहीं सौंपी गई है.
RBI ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर राज्य सरकारों को भले ही आगाह किया हो, लेकिन राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्य पहले ही इस व्यवस्था को लागू कर चुके हैं. 2004 में तत्कालीन एनडीए सरकार इसकी जगह एक नई पेंशन स्कीम लेकर आई थी.