निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले मुथालिक को 4,508 वोट मिले. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी ने हिंदुत्व के लिए पर्याप्त काम नहीं किया है.
वसुंधरा राजे ने प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में सत्ता में काबिज लोगों ने सोच लिया है कि दोबारा सत्ता में आना तो है ही नहीं, इसलिए खाओ और मौज उड़ाओ.
गुजरात, उत्तराखंड, और यूपी जैसे अन्य बीजेपी शासित राज्यों के विपरीत, कर्नाटक एक अपवाद था क्योंकि भ्रष्टाचार राज्य में एक प्रमुख मुद्दा बन गया था. चुनाव से पहले बोम्मई सरकार को मजबूत सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा था.
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद सीएम योगी ने कहा कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यूपी सरकार उनके विकास और सुरक्षा के लिए काम करती रहेगी.
विशेषज्ञों का कहना है कि कर्नाटक में बीजेपी की हार मिशन तेलंगाना को कठिन बना सकती है, तमिलनाडु सहयोगी अन्नाद्रमुक के साथ उसकी सौदेबाजी की शक्ति को प्रभावित कर सकती है और क्षेत्रीय नेताओं को गति दे सकती है.
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटलिस्ट की ताकत थी, दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी. और शक्ति ने ताकत को हरा दिया और यही हर राज्य में होगा.
पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू लगभग 58000 वोटों से चुनाव जीते. जीत के बाद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने बता दिया की ‘आप’ सरकार के काम से जनता खुश है.
शनिवार दोपहर 12:50 बजे, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस 224 में से 128 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 66 सीटों पर और जेडी (एस) 22 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस पहले ही 2 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.