अपने संसदीय क्षेत्र कैसरगंज में एक रैली में बेंच पर बैठे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने 'मोदी वाला भारत' की भी तारीफ की और कांग्रेस पर निशाना साधा.
चार निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा के बीजेपी के वरिष्ठ नेता बिप्लब कुमार देब से मिलने के बाद जेजेपी के साथ गठबंधन के भविष्य को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं.
बृज भूषण पर सांस की जांच के बहाने उनके स्तनों को छूने का आरोप लगाने वाली दो शीर्ष महिला पहलवानों से दिल्ली पुलिस ने सबूत के तौर पर फोटो, ऑडियो और वीडियो उपलब्ध कराने को कहा है.
विज पिछले साढ़े आठ साल से हरियाणा सरकार में मंत्री हैं. वे पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य और खेल मंत्री थे, दूसरे कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग बनाए रखा और उन्हें गृह मंत्रालय भी दिया गया.
केंद्र सरकार 19 मई को 'ट्रांसफर पोस्टिंग, सतर्कता और अन्य प्रासंगिक मामलों' के संबंध में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के लिए नियमों को अधिसूचित करने के लिए एक अध्यादेश लाई थी.
सीतापुर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल नैमिषारण्य में सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन करते हुए अखिलेश यादव ने 'नरम हिंदुत्व' को लेकर भाजपा को घेरा.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.