लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन में पिछले 12 दिनों से हो रहे विपक्ष के हंगामें से नाराज हो गए हैं. उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सदन में न आने का फैसला किया है.
दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक में, राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक इकाई से राज्य में पार्टी द्वारा किए गए 5 चुनावी वादों को पूरा करने और भ्रष्टाचार के आरोपों से दूर रहने को कहा.
चार बार के फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता नितिन देसाई, जिन्होंने बुधवार को एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली, को राज्य सरकारों द्वारा भी कई प्रोजेक्ट्स दी गईं थी, भले ही कोई भी पार्टी सत्ता में क्यों न हो.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने सांप्रदायिक हिंसा पर अलग-अलग टिप्पणी की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस अब तक 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां कर चुकी है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मलिक ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ‘राम मंदिर पर हमले’ या ‘पाकिस्तान के साथ सुनियोजित संघर्ष’ से इनकार नहीं किया जा सकता है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के सीएम भी रह चुके शांता कुमार का कहना है कि मणिपुर हिंसा एक 'राष्ट्रीय शर्म' है, उन्होंने कहा कि संसद भी इस मुद्दे को संबोधित करने में विफल रही है.
विपक्ष ने पिछले हफ्ते बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. मंगलवार को बीएसी की बैठक में इस पर 8-10 अगस्त तक चर्चा करने का निर्णय लिया गया.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.