राहुल ने राजस्थान के बाड़मेर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि, "हमारे लोग अच्छा खेल रहे थे, वे विश्व कप जीत सकते थे. लेकिन 'पनौती' ने हमें हरा दिया.
अलवर ग्रामीण से मैदान में उतरीं मीना कुमारी ने पूर्व विधायक जयराम जाटव को एक 'अंधविश्वासी व्यक्ति' बताया, उन्होंने हमेशा उन्हें 'खराब किस्मत' वाली कह कर प्रताड़ित किया था. उनका कहना है कि उनका मकसद वोट काटना है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उलट राजस्थान में बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर ज्यादा आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है. इसका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस गाय के कल्याण और मंदिर विकास पर खर्च कर रही है.
महंत बालक नाथ योगी उर्फ बाबा बालकनाथ आगामी चुनावों में 'हम बनाम वे' मानसिकता के साथ उतर रहे हैं और कथित अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं.
फरवरी 2022 के बाद से यह पांचवीं बार है जब राम रहीम चुनाव के समय पैरोल/फर्लो पर एक बार फिर जेल से बाहर है. डेरा प्रमुख -बलात्कार और हत्या के आरोप में 2017 से जेल में है.
तेलंगाना में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार व्यवस्थागत सुधार चाहते हैं, इसके अलावा तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) से जुड़ी अधिक देरी और पेपर लीक का खात्मा भी चाहते हैं.
बीजेपी ने इस महीने होने वाले चुनावों में एमपी, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कोई मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है. अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं का कहना है कि उन्होंने फैसले को स्वीकार कर लिया है और इस पर सवाल नहीं उठाएंगे.
डीजल से धीरे-धीरे दूर जाने की प्रक्रिया भारत की रिफाइनरी की अर्थव्यवस्था को जटिल बना सकती है क्योंकि 2032 तक पेट्रोल की मांग अपने उच्च स्तर पर पहुंचकर उसके बाद घटने लगेगी.
(लक्ष्मी गोपालकृष्णन)तिरुवनंतपुरम, चार अप्रैल (भाषा) तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी के बीच नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिक...