भारत और चीन के बीच मौजूद नेपाल आकार में बेशक छोटा है, लेकिन उसका रणनीतिक महत्व बढ़ता जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि चीन अब नेपाल में बहुत अधिक दिलचस्पी ले रहा है.
बीजेपी अभी की सबसे प्रभावशाली पार्टी है. केंद्र समेत कई राज्यों में उसका दबदबा है. लेकिन इससे ये हकीकत नहीं बदल जाती कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में मिलीजुली सरकारों का दौर खत्म नहीं हुआ है.
मतदाता के शासन से नाराज होने का अनिवार्य मतलब यह नहीं होता कि कोई सरकार चुनाव में हार जायेगी और किसी पार्टी के चुनाव जीतने का जरूरी मतलब यह नहीं कि उसने राजकाज अच्छा चलाया है.
भारत के लोगों को सारी दुनिया में ब्राउन माना जाता है. सांवला रंग यहां बेहद आम है. लेकिन फिल्मों में सांवला किरदार निभाने के लिए अक्सर गोरे एक्टर को मेकअप करके सांवला बनाया जाता है. ये कैसी समस्या है?
सरकार ने गंगा सफाई की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी हैं, चौथी बार बढ़ाकर अब इसे 2021 किया गया है. इसके पहले 2016, 2018 और 2020 में गंगा सफाई कार्य पूर्ण होने का दावा किया गया था.
पुरातत्वविदों ने कई अवसरों पर अयोध्या में उत्खनन किया है, लेकिन राम के जन्मस्थान को चिन्हित करने के लिए नहीं, बल्कि परंपरागत पुरातत्वशास्त्र के अभ्यास के लिए.
कमलेश तिवारी की हत्या के बाद भारत में एक नए तरह का नफ़रत का खेल शुरू हो गया है जहां मुस्लिमों को खुलेआम गरियाया जाता है भले ही वह पांच बार के नमाजी हों या न हों.
जनता ने समतामूलक समाज बनाने की उम्मीद के साथ समाजवादी, बहुजनवादी और कम्युनिस्ट पार्टियों के हाथ में सत्ता दी. लेकिन उन्होंने ये मौका गंवा दिया. बीजेपी उसी शून्य का फायदा उठा रही है.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.