दिल्ली के एक अस्पताल में कोविड पॉजिटिव एक सहयोगी के साथ बैठकर लंच करने वाले तीन डॉक्टरों को संक्रमण नहीं हुआ. ऐसा क्यों हुआ, इसके जवाब में ही ये जानकारी छुपी है कि किनको टीके लगाए जाने चाहिए.
मोदी सरकार के विमर्शवादी लोकतंत्र के तौर-तरीके भूलने का परिणाम ये हुआ है कि कृषि कानूनों पर नीतिगत दलीलों को अर्थशास्त्र की बजाय भावनाओं के आधार पर पेश किया जा रहा है.
अहमद पटेल और तरुण गोगोई की मृत्यु ने कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए ऐसे काबिल नेताओं को तलाशने की दुष्कर चुनौती पेश कर दी है, इसे सुलझाने के लिए पार्टी में बहुत ही कम उम्मीदवार हैं.
इन चुनावों में भाजपा से सीधे मुक़ाबले में एमवीए ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया तो विचारधारा के मामले में समझौता इन तीनों दलों के शंकालुओं और खासकर राहुल गांधी को सचमुच मूल्यवान लगेगा. यह एमवीए सरकार के एक साल के कामकाज पर जनता का फैसला भी सुनाएगा.
आप सड़क पर से गुजर रहे 10 लोगों में सर्वे करा लीजिए और 10 में से 8 लोग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का नाम अजय कुमार लल्लू है बता देंगे लेकिन सपा, बसपा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी नहीं बता पाएंगे.
रणनीतिक तौर पर, बिना शर्ट वाला यह प्रदर्शन आत्मघाती गोल से भी बुरा था. अचानक, AI समिट की सारी गड़बड़ियां भूला दी गईं और यूथ कांग्रेस का विरोध ही मुद्दा बन गया.