scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमडिफेंस

डिफेंस

गिसार मिलिट्री एयरोड्रम-अफगान संकट के दौरान बचाव में मददगार बना भारत का पहला विदेशी सैन्य बेस

अयनी एयरबेस या जीएमए, ताजिक राजधानी दुशांबे के पश्चिम में स्थित है. दो दशकों से इस एयरबेस का संचालन भारत द्वारा ताजिकिस्तान के साथ मिलकर किया जा रहा है.

सशस्त्र बलों में महिलाओं पर फोकस, महिला कैडेटों के लिए NDA के ढांचे की समीक्षा करेंगे सेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुख

सैन्य सेवाओं के प्रमुख ऐसे समय पर अकादमी का दौरा करने वाले हैं जब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से महिलाओं को एनडीए प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जा चुकी है. इस साल फरवरी तक थल सेना, नौसेना और वायु सेना में 9,118 महिला अधिकारी सेवारत थीं.

‘भारत एक भंवर में फंस जाएगा’- दिल्ली से ‘हवाई मदद की अफगानिस्तान की मांग’ पर विचार की संभावना क्यों नहीं

यद्यपि किसी भी सक्रिय सैन्य सहयोग पर चर्चा नहीं की जा रही, भारत और अफगानिस्तान के बीच सैन्य उपकरणों के रखरखाव, प्रशिक्षण और स्पेयर पार्ट्स मुहैया कराने जैसे ‘सामान्य सहयोग’ पर चर्चा होती रहती है.

लद्दाख में ट्रायल सफल, सेना पहाड़ों पर तैनाती के लिए 40 और K-9 वज्र हॉवित्जर ऑर्डर करने पर विचार कर रही है

रक्षा क्षेत्र की निजी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने 2017 में सेना की तरफ से दिए गए 100 वज्र के ऑर्डर को फरवरी में सफलतापूर्वक पूरा कर दिया था. ये गन सिस्टम मूलत: रेगिस्तान के लिए खरीदे गए थे.

तेजस का रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतरीन, इसकी आलोचना दुर्भाग्यपूर्ण है- IAF के रिटायर्ड अफसर ने कहा

इस रविवार को अपने 80 साल पूरे करने वाले एयर मार्शल फिलिप राजकुमार (सेवानिवृत्त) फरवरी 2020 में हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस की उड़ान भरने के साथ इस विमान को उड़ाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गये थे.

फिल्मों में खूबसूरत नायिकाओं के कर्नल पिता को खडूस ही क्यों दिखाया जाता है: सेना प्रमुख

सेना प्रमुख ने कहा कि देश चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है. महामारी के दौरान पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर अस्थिरता बढ़ गयी और इन चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय सेना और मजबूत हुई है.

आखिरकार भारत और चीन ने गोगरा बिंदु से अपने-अपने सैनिकों को हटाया, सभी अस्थायी ढांचे भी नष्ट किए

पूर्वी लद्दाख में गोगरा टकराव बिंदु पर करीब 15 महीनों तक आमने-सामने रहने के बाद भारत और चीन की सेनाओं ने अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

बातचीत ‘रचनात्मक’ रही, भारत और चीन ने कहा— बाकी मुद्दे जल्दी सुलझा लिए जाएंगे

भारतीय सेना और पीएलए की तरफ से सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि कोर कमांडर स्तर की 12वें दौर की वार्ता ने ‘आपसी समझ और बढ़ाई है’ और इसमें बातचीत को इसी गति से आगे बढ़ाने का फैसला किया गया.

‘साहस की भावना साथ नहीं छोड़ती’- कारगिल युद्ध में सेना के इन 3 डॉक्टरों ने कैसे सैकड़ों जानें बचाईं

विजय कुमार, राजेश डब्ल्यू. अधाऊ और वी.वी. शर्मा को वीरता के लिए सेना पदक मिला था. इन्होंने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना अग्रिम मोर्चे पर घायलों का इलाज कर भारतीय हताहतों की संख्या घटाने में अहम भूमिका निभाई थी.

आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक क्या है और यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों और बाकी को कैसे प्रभावित करेगा

ऑर्डिनेंस फैक्टरियों को निगमित करने के मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ इसके कर्मचारी संघों की तरफ से 26 जुलाई से प्रस्तावित हड़ताल संभवत: यह विधेयक पेश किए जाने की एक बड़ी वजह रही है.

मत-विमत

वीडियो

राजनीति

देश

एनएचआरसी पर न्यायाधीश की टिप्पणी को लेकर विहिप ने जताई चिंता

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की उन टिप्पणियों पर चिंता जताई,...

लास्ट लाफ

सुप्रीम कोर्ट का सही फैसला और बिलकिस बानो की जीत

दिप्रिंट के संपादकों द्वारा चुने गए दिन के सर्वश्रेष्ठ कार्टून.